मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

मुख्य सचिव 31 जुलाई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे समीक्षा 

मुख्य सचिव 31 जुलाई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे समीक्षा 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

 

रीवा : प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन 31 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे से वीडियो कान्फ्रेसिंग से आयोजित बैठक में शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, नगरीय विकास, कृषि तथा उससे जुड़े विभाग, राजस्व विभाग, लोक सेवा प्रबंधन तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में कानून और व्यवस्था की भी समीक्षा होगी। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने सभी संभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ कमिश्नर कार्यालय से बैठक में शामिल होने के निर्देश दिये हैं। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से बैठक में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button