
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर डिजिटल, रिटेल और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी व्यापक पहलों की घोषणा की
बैंक ने 119वें स्थापना वर्ष की थीम रखी है ’नेतृत्व भरोसे का’ , जो ईमानदारी, नवाचार और समावेशन के साथ नेतृत्व करने की उसकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।
आरोहण जीसीआईसी, नए बॉबवर्ल्ड और अदिति के शुभारंभ के साथ बैंक ने अपनी तकनीकी श्रेष्ठता को किया और सुदृढ़
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:मुंबई,महाराष्ट्र
मुंबई, भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर भरोसे, नवाचार और स्थायित्वपूर्ण व्यवसाय वृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः दोहराया। बैंक के 119वें वर्ष की थीम, ‘नेतृत्व भरोसे का’ सत्यनिष्ठा, नवाचार और समावेशन के साथ नेतृत्व करने के उसके दृष्टिकोण को दर्शाती है, साथ ही यह सुनिश्चित करती है कि भरोसा हर ग्राहक संबंध की नींव और उसके भावी विकास का आधारस्तंभ बना रहे। इस अवसर पर, बैंक ने तकनीक और डिजिटल नवाचार, रिटेल और एमएसएमई बैंकिंग एवं संवहनीय फायनांस और वित्तीय समावेशन से संबंधित अनेक व्यापक पहलों की घोषणा की।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर और स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि श्री सचिन तेंदुलकर ने बैंक के मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म नए बॉब वर्ल्ड ऐप का शुभारंभ किया। इसे एक अधिक कुशल, सहज, सुरक्षित और ज़्यादा पर्सनलाइज्ड बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए नए सिरे से तैयार किया गया है। बैंक ने अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी, इनोवेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर – ‘आरोहण GCIC’ की भी शुरुआत की जो तकनीकी, अनुसंधान, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नवाचार के लिए एक कार्यनीतिक केंद्र होगा। यह केंद्र बैंक के तकनीक आधारित ट्रांसफॉर्मेशन को गति देगा और भविष्य के लिए तैयार बैंकिंग समाधान विकसित करेगा। बैंक ने अपने इंटेलिजेंट वर्चुअल फ्रंट ऑफिस अदिति 2.0 का भी अनावरण किया, जो ग्राहकों को सहज बातचीत के माध्यम से बहुभाषी, वॉइस एनेबल्ड कंवर्सेश्नल बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है।
अन्य प्रमुख उत्पादों में ‘bob Elev8 होम लोन’, EV चार्जिंग स्टेशन और बैटरी-स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बॉब ग्रीन प्लग लेंडिंग स्कीम और ‘बॉब अग्निवीर एमएसएमई फायनांसिंग स्कीम के साथ-साथ कई अन्य पहलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वित्तीय समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, बैंक ने देश भर में 119 नए व्यवसाय प्रतिनिधि केंद्रों का उद्घाटन किया जिससे ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच का विस्तार होगा।
इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ डॉ. देबदत्त चांद ने कहा, “हमारे 119वें स्थापना दिवस की थीम, ‘नेतृत्व भरोसे का’’, उन मूल्यों को प्रतिबिम्बित करती है जिन्होंने एक सदी से भी अधिक समय से बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मार्गदर्शन किया है।” निरंतर और उत्तरदायी व्यवसाय वृद्धि की अपनी यात्रा को जारी रखते हुए हम हमारा ध्यान ग्राहकों के भरोसे को मज़बूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने, संवहनीयता को आगे बढ़ाने और अपने सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर केंद्रित है। हम भरोसे की नींव पर एक सुदृढ़ भविष्य का निर्माण जारी रखेंगे।
मुख्य पहलें एवं आरंभ किए गए उत्पाद I. तकनीक एवं डिजिटल आरोहण जीसीआईसी – बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी, इनोवेशन


