प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की बैठक सम्पन्न  

कलेक्टर की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि 15 जुलाई से 31 जुलाई तक शैक्षणिक संस्थानों में चलने वाले नशा मुक्ति अभियान की समय रहते सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अभियान को व्यापक स्वरूप देने के लिए शहर के प्रमुख मॉल, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों, का आयोजन करने तथा इस अभियान से आमजनों को जोड़ने मैराथन जैसी गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्कूलों के 100 मीटर के दायरे के भीतर पान, गुटखा के ठेले-टपरों को हटाने अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

 

बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में नशामुक्ति अभियान की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। स्कूलों के अच्छे वक्ताओं द्वारा बच्चों को नशामुक्त के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही हैं। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button