इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर इटावा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर इटावा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित इटावा दौरे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, ड्यूटी प्लान, वीआईपी रूट, हेलीपैड, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाएं, संचार व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

एसएसपी ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ड्यूटी पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ निभाई जाए। सभी अधिकारी समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, वीआईपी रूट और अन्य संवेदनशील स्थानों का पूर्व निरीक्षण कर सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने तथा यातायात व्यवस्था इस प्रकार संचालित करने के निर्देश दिए कि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।

 

इटावा पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button