
प्रभारी मंत्री राकेश राठौर ने नगरीय विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश
रिपोर्ट;विशाल समाचार
स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री एवं औरैया के प्रभारी मंत्री राकेश राठौर (गुरु जी) ने शुक्रवार को आशियाना गेल गेस्ट हाउस में नगरीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर पालिका औरैया के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वेस्ट टू वंडर (झिलमिल) पार्क का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, जिसमें विरासत जोन, सेवन वंडर्स, किड्स जोन और फूड कोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बंदन योजना के तहत शहीद पार्क के नवीनीकरण और कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मंत्री ने निर्देश दिए कि नई गौशालाओं में जल निकासी और गोबर व अन्य अपशिष्ट के बेहतर उपयोग की व्यवस्था की जाए, ताकि गौशालाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
समीक्षा के दौरान फफूंद, अछल्दा, बिधूना, बाबरपुर-अजीतमल और अटसू नगर पंचायतों में कार्यालय भवन, गौशालाओं, सब्जी मंडी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, लोहिया पार्क, सोलर सिस्टम और दंगल मैदान जैसे विकास कार्यों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने दिबियापुर में बंदन


