प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पीएचई की टीम हैण्डपंपों में क्लोरीन डालकर स्रोत कर रही साफ 

पीएचई की टीम हैण्डपंपों में क्लोरीन डालकर स्रोत कर रही साफ 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

 

रीवा . रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम लगातार हैण्डपंपों में क्लोरीन सॉल्यूशन डालकर जलस्रोतों को साफ कर रही है। इस संबंध में सहायक यंत्री अतुल तिवारी ने बताया कि पीएचई विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण करके हैण्डपंपों के पानी को पानी का शुद्धीकरण किया जा रहा है। जिससे वर्षाकाल में आमजनता को साफ पानी प्राप्त हो सके। पीएचई की टीम ने ग्राम रामनई, भलुही और पुरवा में हैण्डपंपों में सोडियम हाइड्रो क्लोराइड डालकर पानी को साफ किया। इसी तरह ग्राम रौर, बंधवा, पथरहा, इटार पहाड़ में भी हैण्डपंपों में क्लोरीन सॉल्यूशन डालकर पानी को शुद्ध किया गया। ग्राम कुइयां कला में खराब पाइप को बदलकर नई पाइप लगाकर हैण्डपंप को चालू किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button