पटेहरा और पुरवा में 29 जुलाई को लगेंगे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के निर्देशों के अनुसार जिले में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगायें जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि 29 जुलाई को जवा विकासखण्ड के पटेहरा एवं सिरमौर विकासखण्ड के पुरवा में शिविर लगाया जायेगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। शिविर में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे। शिविर में रोगियों को दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी किया जायेगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजनता से इन शिविरों से लाभ उठाने की

