
राज्य महिला आयोग अनीता गुप्ता ने महिला उत्पीडन की रोकथाम के लिए जनसुनवाई की
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया -राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता गुप्ता ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न से संबंधित थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का 10 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं/ शिकायतों से रूबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें और त्वरित कार्यवाही कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई की बैठक के दौरान अधिकारी अपने पिछले कार्यों के बारे में अवश्य बताएं एवं लिखित में लेकर आएं एवं सरकार की सभी योजनाएं आमजन तक अवश्य पहुंचाई जाएं।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर/ उप जिलाधिकारी अरसला नाज, जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रवीन्द्र कुमार शशि, डी०सी० मनरेगा राम दुलार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूजा राठौर, संरक्षण अधिकारी रीना देवी, वन स्टॉप सेण्टर परामर्शदाता स्मृति सिंह एवं महिला कल्याण विभाग व विभिन्न विभागों के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।


