महाराष्ट्रपूणेराजनीति

हर्षदा अभिजीत फरांदे भाजपा महिला मोर्चा महाराष्ट्र की प्रदेश सचिव नियुक्त

हर्षदा अभिजीत फरांदे भाजपा महिला मोर्चा महाराष्ट्र की प्रदेश सचिव नियुक्त

 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे ,महाराष्ट्र 

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की महाराष्ट्र प्रदेश सचिव के पद पर हर्षदा अभिजीत फरांदे की नियुक्ति की गई है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

 

हर्षदा फरांदे ने कहा, “पार्टी संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिला मोर्चा के नेटवर्क को पूरे महाराष्ट्र में सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करूंगी। साथ ही पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास रहेगा।”

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ तथा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने उन पर जो जिम्मेदारी और भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरी उतरेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button