कलेक्टर आज करेंगे टीएल पत्रों की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी कलेक्ट्रेट सभागार में 27 जुलाई को सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में टीएल पत्रों की समीक्षा करेंगे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, मुख्य सचिव बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं मे की गई कार्यवाही तथा खाद और बीज के वितरण की समीक्षा की जायेगी। बैठक में ई-ऑफिस व्यवस्था, लोक सेवा गारंटी योजना तथा शासन की उच्च प्राथमिता की योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गये हैं।


