
प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ से फिर जुड़ गए 9 बिखरे परिवार, पुलिस की पहल से पति-पत्नी हुए एक साथ
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: औरैया, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार शनिवार को महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के तहत काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपसी वैचारिक मतभेद के कारण अलग रह रहे 9 परिवारों की काउंसलिंग की गई।
पुलिस टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव और पारिवारिक विवाद को समझाकर दूर किया, जिसके बाद सभी 9 दंपति दोबारा साथ रहने के लिए सहमत हो गए। इसके बाद सभी परिवारों को खुशी-खुशी एक साथ विदा किया गया।
पुलिस विभाग ने बताया कि प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ का उद्देश्य आपसी विवादों के कारण बिखर रहे परिवारों को संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से फिर से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



