
इटावा में पुलिस का पैदल मार्च, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच
एसएसपी के निर्देशन में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए चला अभियान
रिपोर्ट ;विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
इस दौरान आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया तथा सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया।

