इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

दो घंटे में हत्या का खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

दो घंटे में हत्या का खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, । थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार को हुई हत्या की घटना का इटावा पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रामकुमार उर्फ गुड्डू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडा, एक अवैध .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार डायल-112 पर सूचना मिली थी कि ग्राम चिकनी निवासी विनय पुत्र रामस्वरूप की सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना बकेवर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने गांव के ही रामकुमार उर्फ गुड्डू पर हत्या का आरोप लगाया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर नसीरपुर बोझा से घुघसीना मार्ग पर घेराबंदी की गई। पुलिस का दावा है कि घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके विरुद्ध हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button