औरैया : जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने जनपद के समस्त बीज विक्रेताओं को सूचित किया
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया : जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने जनपद के समस्त बीज विक्रेताओं को सूचित किया है कि सम्पूर्ण बीज जीवन चक्र को कवर करने के लिए सम्पूर्ण डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से बीज की गुणवत्ता और शुद्धता को बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित साथी पोर्टल के माध्यम से पंजियन कर विभिन्न फसलों के बीजों का उत्पादन उ०प्र० राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा किया गया है। जिसका विधायन, पैकिंग एवं टैगिंग का कार्य भी साथी पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा रहा है। 01.08.2026 से जनपद में साथी पोर्टल पर पंजियन के उपरान्त ही बीजों की बिक्री का कार्य बीज उत्पादक संस्था से बीज विक्रेता डीलर / रिटेलर के माध्यम से कृषकों को बिक्री किया जायेगा।
उपरोक्त के क्रम में जनपद के समस्त बीज विक्रेताओं को अंतिम रुप से सूचित किया जाता है कि दिनांक 31.07.2026 तक साथी पोर्टल पर पंजियन करना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में आपका बीज प्राधिकार पत्र निलम्बित कर दिया जायेगा। जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होगें।


