Uncategorized

गुरु पूर्णिमा एवं वर्षावास प्रारंभ पर बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित

गुरु पूर्णिमा एवं वर्षावास प्रारंभ पर बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। आषाढ़ (गुरु) पूर्णिमा एवं वर्षावास प्रारंभ के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा, पुणे की ओर से धम्म संस्कार वर्ग के बाल उपासक-उपासिकाओं की उपस्थिति में बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत तक्षशिला बुद्ध विहार के संस्थापक अध्यक्ष विजय नाना बोकेफोडे के हाथों महामानवों के पूजन से हुई। इसके बाद बौद्धाचार्य निलेश गायकवाड़ ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं बच्चों को गुरु पूर्णिमा तथा वर्षावास के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर धम्म संस्कार वर्ग से जुड़े निखिल गायकवाड़, डॉ. गायत्री गायकवाड़ तथा सुशांत कांबळे ने बौद्धाचार्य निलेश गायकवाड़ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का सफल आयोजन संदेश बनसोडे द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button