इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागार का निरीक्षण 

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागार का निरीक्षण 

सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति तथा कैदियों के खान-पान व स्वास्थ्य सेवाओं का लिया गया जायजा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा :- कानून-व्यवस्था व सुरक्षा चक्र को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागार (जेल) का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस प्रमुखों द्वारा कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के आवास (बैरकों), पाकशाला (किचन), अस्पताल तथा सीसीटीवी निगरानी कक्ष का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा कैदियों को दी जा रही भोजन सामग्री की गुणवत्ता की जाँच की गई और पाकशाला में साफ-सफाई के उच्च मानक बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कारागार की बाउंड्री वॉल, वॉच टावर तथा मुख्य प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निर्बाध कार्यप्रणाली और उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। कारागार प्रशासन को बैरकों की नियमित व आकस्मिक तलाशी लेने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परिसर के भीतर न पहुँच सके। जेल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए बीमार बंदियों के समुचित इलाज, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बंदियों को दिए जाने वाले भोजन में गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा बैरकों व परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने जेल की बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता बरतने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा कारागार के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button