उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

 

जनसुनवाई के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से संवाद किया। उन्होंने आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष, प्रभावी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिधूना भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button