प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

नशामुक्त जनजागरूकता से संबंधित प्रतियोगिताएं संपन्न 

नशामुक्त जनजागरूकता से संबंधित प्रतियोगिताएं संपन्न 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान :रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . मेरा युवा भारत संस्था द्वारा प्रधानमंत्री उत्कृष्ट माडल साइंस कालेज में नशामुक्त जनजागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त संचालक उच्च डॉ. महेन्द्रमणि द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर श्री द्विवेदी ने कहा कि युवाओं को नशे की बुराईयों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासों की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में शामिल सभी युवा इस बात का संकल्प वे किसी भी तरह का नशा नहीं करेगे। अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माडल साइंस के प्राचार्य आरएन तिवारी ने की।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के संबंध में युवा अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नुकक्ड नाटक प्रतियोगिता में श्रीजल तिवारी को प्रथम स्थान, नंदनी पटेल को दूसरा स्थान तथा सोनम कुशवाहा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लोक नृत्य प्रतियोगिता में खुशी जायसवाल को प्रथम, साध्वी रावत को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। नारा लेखन प्रतियोगिता में काजल पाण्डेय को प्रथम, आकांक्षा पटेल को दूसरा तथा नंदनी सोंधिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लोक गीत गायन में रामदत्त उपाध्याय को प्रथम तथा पूजा कुशवाहा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। नशामुक्त भारत के संबंध में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभय चौरसिया को प्रथम, नंदनी तिवारी को दूसरा तथा अंकुश मिश्रा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। रील बनाने की प्रतियोगिता में मानसी साकेत को प्रथम, रोहित शुक्ला को दूसरा तथा आशीष कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

युवा अधिकारी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में उम्मुलबरा खान को प्रथम, प्रज्ञा तिवारी को दूसरा तथा निकिता तिवारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कविता लेखन में वर्षा मिश्रा को प्रथम, स्नेहा पाण्डेय को दूसरा तथा प्रज्ञा द्विवेदी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. शालनी, डॉ. जीतेन्द्र त्रिपाठी, महेश द्विवेदी तथा राजलाल दहायत का सराहनीय योगदान र

हा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button