युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मेरा युवा भारत रीवा द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रथम कंप्यूटर रमागोविंद पैलेस में नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के युवाओं को नशामुक्ति की लाइव शपथ दिलाई गई, जिसका सीधा प्रसारण उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक देखा तथा स्वयं भी नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमोद मिश्रा, रुचि मिश्रा, सहायक संचालक सुनील विश्वकर्मा, शुभम, सुजल कुशवाहा, रिया शुक्ला, प्रिया सिंह, आरती मिश्रा, संदीप उपाध्याय, भुवन सहित विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।



