उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क: जिलाधिकारी

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क: जिलाधिकारी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

 

प्राचीन शिवालय देवकली मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्था चाक चौबंद रखने के संबंधितों को जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

 

श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा जनपद के सुप्रसिद्ध प्राचीन शिवालय देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानंद, उप जिलाधिकारी न्यायिक अजय आनंद, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अधिशासी अधिकारी औरैया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button