
हत्या के प्रयास मामले में मेहसौल थाना पुलिस को सफलता, दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। मेहसौल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मेहसौल थाना कांड संख्या 213/26 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले के प्राथमिकी अभियुक्त चन्दन कुमार एवं अमित कुमार, दोनों निवासी बसवड़िया, थाना मेहसौल, जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।



