उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

श्रावण के पहले सोमवार पर औरैया पुलिस अलर्ट, भ्रामक व आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट की सूचना देने की अपील

श्रावण के पहले सोमवार पर औरैया पुलिस अलर्ट, भ्रामक व आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट की सूचना देने की अपील

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक एवं कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए औरैया पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी की जा रही है। औरैया पुलिस ने सभी पत्रकारों एवं नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक, भ्रामक या शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्ट उनके संज्ञान में आती है, तो उसकी सूचना तत्काल मीडिया सेल के सीयूजी नंबर 9454402899 एवं 6263594509 पर उपलब्ध कराएं।

पुलिस का कहना है कि ऐसी सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित पोस्ट की जांच की जाएगी और यदि पोस्ट कानून का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो पोस्ट करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

औरैया पुलिस ने सभी नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचने तथा जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button