इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी इटावा का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी इटावा का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। श्रावण मास में संचालित कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को कांवड़ मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ यात्रियों से सीधे संवाद कर यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।

 

एसएसपी ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्ग पर निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

 

इटावा पुलिस ने कहा है कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button