अपराधउत्तर प्रदेशऔरैया

थाना सहायल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 चोरी की मोटरसाइकिलों समेत 2 अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

थाना सहायल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 चोरी की मोटरसाइकिलों समेत 2 अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। थाना सहायल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह और लालू पुत्र अमर सिंह कुशवाह, निवासी ग्राम भैंसोडी, थाना सहायल, जनपद औरैया के रूप में हुई है।

पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम थुलपिया चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों को अलग-अलग मोटरसाइकिलों के साथ घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जांच में दोनों वाहन चोरी के निकले। पूछताछ में आरोपियों ने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें ग्राम भैंसोडी में छिपाकर रखने की जानकारी दी, जिन्हें उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में से तीन के संबंध में फिरोजाबाद, आगरा और एटा जनपदों में पहले से चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दो अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनकी नंबर प्लेट हटाकर या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सहायल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button