
चेहल्लुम पर्व को लेकर अलर्ट: एसपी औरैया ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। चेहल्लुम पर्व के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक औरैया ने थाना कोतवाली औरैया एवं थाना अजीतमल क्षेत्र के भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी, आमजन से सतत संवाद बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से चेहल्लुम का पर्व शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए सकुशल संपन्न कराने की अपील की।
