प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त को

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त को

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . मध्यप्रदेश पर्यटन संपदाओं से भरा-पूरा प्रदेश है। प्रदेश के ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों एवं प्राकृतिक स्थलों की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले में 7 अगस्त को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस आशीष दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं से छात्रों को अवगत कराना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का पंजीयन किया जा चुका है। प्रतियोगिता के लिए रीवा और मऊगंज जिले की कुल 184 टीमों का पंजीयन हुआ है। पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 7 अगस्त को लिखित परीक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीके सांदीपनि विद्यालय रीवा में आयोजित की जायेगी। लिखित परीक्षा के बाद चुनी गई 6 सर्वेश्रेष्ठ टीमों को प्रतियोगिता के दूसरे चरण में कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में मल्टी मीडिया राउंड में भाग लेना होगा। इनके तीन विजेता तथा तीन उप विजेता टीमों को पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश में भ्रमण के लिए कूपन और मेडल प्रदान किये जायेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button