पूणेअवार्डमहाराष्ट्र

पुणे में 20 से 22 अगस्त तक राज्यस्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन प्रतिभा प्रतियोगिता, 2.50 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार

पुणे में 20 से 22 अगस्त तक राज्यस्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन प्रतिभा प्रतियोगिता, 2.50 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। जाधवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय और सृजनसभा, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में 8वीं प्राचार्य डॉ. सुधाकरराव जाधवर करंडक राज्यस्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन विविध गुणदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 अगस्त 2026 तक नऱ्हे-मानाजीनगर स्थित संस्थान परिसर में किया जाएगा।

संस्थान के उपाध्यक्ष एडवोकेट शार्दुल जाधवर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में वक्तृत्व, लोकगीत गायन, वाद-विवाद, पथनाट्य, छोटा ख़याल गायन, नाट्यगीत गायन और एकल तबला वादन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा स्वर्गीय विधायक रमेशभाऊ वांजळे निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा कै. उद्धवराव तुळशीराम जाधवर वक्तृत्व प्रतियोगिता कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15,555 रुपये, द्वितीय 11,111 रुपये, तृतीय 7,777 रुपये तथा प्रोत्साहन पुरस्कार 1,111 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कुल पुरस्कार राशि 2.50 लाख रुपये से अधिक होगी।

प्रतियोगिता में पुणे सहित कोल्हापुर, कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ के महाविद्यालयों के प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। पुरस्कार वितरण समारोह 26 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button