अवार्डपूणेमहाराष्ट्र

पुणे में 10 से 14 अगस्त तक मंडई म्हसोबा उत्सव, उषा नाडकर्णी समेत छह हस्तियां होंगी ‘भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित

पुणे में 10 से 14 अगस्त तक मंडई म्हसोबा उत्सव, उषा नाडकर्णी समेत छह हस्तियां होंगी ‘भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। अखिल म्हसोबा उत्सव मंडई ट्रस्ट की ओर से 10 से 14 अगस्त 2026 तक मंडई के बुरूड आळी परिसर में भव्य म्हसोबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के तहत 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे ‘भूषण पुरस्कार’ समारोह आयोजित होगा, जिसमें समाज, उद्योग, कला, पत्रकारिता, संगीत और धर्म क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

ट्रस्ट के विश्वस्त उपाध्यक्ष निवृत्ती जाधव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस वर्ष कला भूषण पुरस्कार वरिष्ठ अभिनेत्री उषा नाडकर्णी, धार्मिक भूषण पुरस्कार ह.भ.प. गहिनीनाथ ज्ञानेश्वर महाराज औसेकर, व्यापार भूषण पुरस्कार रांका ज्वेलर्स के संचालक फत्तेचंद रांका, उद्योग भूषण पुरस्कार कायनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजिंक्य फिरोदिया, पत्रकारिता भूषण पुरस्कार वरिष्ठ संपादक श्रीकांत साबळे तथा संगीत भूषण पुरस्कार संगीतकार जोड़ी अविनाश-विश्वजीत को प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ अभिनेता मोहन जोशी और पुलिस उपनिरीक्षक सुमित जव्हेरी का भी विशेष सम्मान होगा।

पांच दिवसीय उत्सव में शिवनाद नृत्य महोत्सव, जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, 1100 दीपों का दीपोत्सव, एक हजार जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण, महिलाओं के लिए ‘होम मिनिस्टर-खेल पैठणीचा’ कार्यक्रम, अन्नदान सेवा, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ट्रस्ट ने पुणेवासियों से बड़ी संख्या में उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button