
जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी द्वारा भव्य एकदिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेले का सफल आयोजन
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी द्वारा आयोजित भव्य एकदिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेले का शुभारंभ माननीय जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं, नियोजक प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए युवाओं से रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
मेले में निजी क्षेत्र की कुल 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। साथ ही विभिन्न विभागों के 5 विभागीय स्टॉल भी लगाए गए, जहाँ राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इन स्टॉलों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वरोजगार, उद्यमिता तथा अपना व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु उपलब्ध सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
माननीय जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया तथा रोजगार मेले में भाग लेने आए अभ्यर्थियों का प्रेरणादायक शब्दों से हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता प्राप्त करने के लिए कौशल विकास, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति तथा सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को अपनी योग्यता एवं कौशल को निरंतर विकसित करते हुए उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।
रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया तथा विभिन्न विभागीय स्टॉलों से सरकारी योजनाओं एवं स्वरोजगार संबंधी उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
