उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

डीएम ने दिशा समिति बैठक की तैयारियों की समीक्षा की, विभागों को दिए अहम निर्देश

डीएम ने दिशा समिति बैठक की तैयारियों की समीक्षा की, विभागों को दिए अहम निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । प्रस्तावित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को लेकर जिलाधिकारी बृजेष कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि पिछली दिशा बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत आख्या, फोटो एवं वीडियो सहित समय से उपलब्ध कराई जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग एजेंडा के अनुसार बिंदुवार, स्पष्ट एवं तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करें। यदि किसी मामले में जांच या अन्य कार्रवाई की गई है तो उसका पूरा विवरण भी शामिल किया जाए। उन्होंने योजनाओं की प्रगति तहसील एवं विकासखंडवार प्रदर्शित करने तथा सभी विभागों को एक समान प्रारूप और भाषा में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने सभी विभागों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का विस्तृत विवरण बुकलेट के रूप में तैयार करने, लंबित एवं अस्वीकृत प्रकरणों के कारणों का स्पष्ट उल्लेख करने तथा सदन में प्रस्तुत करने के लिए सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध रखने को कहा।

 

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित पोषण वाटिका एवं विभागीय योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, परियोजना निदेशक डीआरडीए को मनरेगा, वीबीजी राम जी योजना, स्वयं सहायता समूहों तथा ‘लखपति दीदी’ योजना की प्रगति का अलग-अलग विवरण एवं फोटो सहित प्रस्तुतीकरण तैयार करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button