उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां तेज, शासन के निर्देशानुसार होंगे विविध कार्यक्रम जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व, स्वच्छता, तिरंगा महोत्सव एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर।

स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां तेज, शासन के निर्देशानुसार होंगे विविध कार्यक्रम जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व, स्वच्छता, तिरंगा महोत्सव एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर।

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

 

औरैया,। जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को उत्सव के रूप में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाए जाने के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। इसे जनसहभागिता के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विद्यालयों की दीवारों एवं सूचना पटों को तिरंगा प्रेरित कलाकृतियों से सजाया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सैनिकों एवं सुरक्षा बलों के जवानों को राखी एवं शुभकामना पत्र भेजे जाएंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं बाजारों में तिरंगा बुनाई एवं तिरंगा धागा गतिविधियों का आयोजन भी कराया जाएगा। इन कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि 09 से 17 अगस्त 2026 तक ‘तिरंगा महोत्सव’ के अंतर्गत ‘तिरंगा मेला’ आयोजित किया जाएगा। वहीं 13 से 15 अगस्त 2026 तक सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों एवं पुलों पर ध्वजारोहण समारोह के साथ तिरंगा थीम पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय भवनों को विद्युत सज्जा (झालर एवं लाइटिंग) से प्रकाशित किया जाए। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत एवं जिला पंचायत अधिकारी को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित कर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी स्मारकों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर बृहमानंद, उप जिलाधिकारी बिधूना कमल कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, समस्त तहसीलदार, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button