उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया, । पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारी भी बैठक से जुड़े।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

 

जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button