इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

इटावा पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

इटावा पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। थाना बकेवर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, 4/5 अगस्त की रात विजौली चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरजीत (19), निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए उसने आगे की नंबर प्लेट हटा दी थी और पीछे फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।

 

इस मामले में थाना बकेवर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button