
लंबित प्रकरणों के संवेदनशीलता के साथ निराकरण के दिये निर्देश– कलेक्टर श्री जैन
कलेक्टशर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्षा में आयोजित की गई समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न् जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सीएम हेल्पलाइन के मामलों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंेने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों में तेजी लाने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समग्र आईडी की ई-केवाईसी, आधार कार्ड निर्माण एवं अपडेशन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति के प्रकरणों में तेजी लाने पर विशेष ध्यान दें।।
बैठक में पेंशन प्रकरणों, लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आधार अपडेट, प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर किसानों के पंजीयन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने ने सभी अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं, समय-सीमा प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता , एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी,सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
