प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने लापरवाह शिक्षक को किया निलंबित

कलेक्टर ने लापरवाह शिक्षक को किया निलंबित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने सहायक शिक्षक रज्जन सिंह पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये हैं। श्री पटेल शासकीय हाई स्कूल पिड़रिया सेंगर में पदस्थ हैं। निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय बीईओ कार्यालय हनुमना रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा। श्री पटेल द्वारा स्कूल से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने एवं अवैधानिक रूप से धरना प्रदर्शन में शामिल होने को गंभीर कदाचरण एवं अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत यह कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button