कमिश्नर आज करेंगे पेंशन प्रकरणों की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह कमिश्नर कार्यालय सभागार में 6 अगस्त को शाम 5 बजे से आयोजित बैठक में विभिन्न सेवानिवृत्त अधिकारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। बैठक में आगामी 6 माह में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण ऑनलाइन दर्ज करने की भी समीक्षा की जाएगी। उपायुक्त राजस्व एलएल अहिरवार ने संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
