प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जन विश्वास अभियान में अधिकारी गांवों में पहुंचकर करेंगे निरीक्षण 

जन विश्वास अभियान में अधिकारी गांवों में पहुंचकर करेंगे निरीक्षण 

अभियान का प्रथम शिविर 7 अगस्त को सिरमौर के सुरवार में 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 अगस्त से 8 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत अगस्त माह में जिले में 4 शिविर लगाए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ सिरमौर विकासखण्ड में 7 अगस्त को ग्राम पंचायत सुरवार में आयोजित शिविर से होगा। इस शिविर में ग्राम पंचायत सुरवार, राजगढ़, दुलहरा, कररिया, बेलवा सुरसरी, खैरहन तथा सदहना ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इन ग्राम पंचायतों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिला और खण्ड स्तर के सभी अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा जनसंवाद एवं उद्योग संवाद में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि अधिकारी शिविर में शामिल होने के साथ-साथ अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान आदि का निरीक्षण भी करेंगे।

 

कलेक्टर ने कहा है कि शिविर का आयोजन सादगीपूर्ण रूप से करें। एसडीएम सिरमौर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिरमौर शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करें। सभी संबंधित अधिकारियों को सुरवार ग्राम पंचायत क्लस्टर से जुड़ी ग्राम पंचायतों तथा सिरमौर विकासखण्ड में लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के आवेदनों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करके शिविर में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जिला महाप्रबंधक उद्योग शिविर में आसपास के उद्यमियों तथा स्वरोजगारियों को आमंत्रित करके उद्योग संवाद का आयोजन कराएं। सभी स्वरोजगार योजनाओं का प्रचार प्रसार शिविर में कराएं। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार, समग्र आईडी बनाने तथा अपार आईडी में पंजीयन की भी व्यवस्था कराएं। शिविर में आमजनता से प्राप्त होने वाले आवेदनों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button