उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

बाल सुरक्षा और महिला कल्याण को लेकर पुलिस की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

बाल सुरक्षा और महिला कल्याण को लेकर पुलिस की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को राज्य सरकार की मंशानुरूप प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने को लेकर पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक औरैया ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना भी मौजूद रहे। बैठक में बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप बाल सुरक्षा और महिला कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

#औरैया #पुलिस #बालसुरक्षा #महिलाकल्याण #UPPolice

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button