
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रषासन् विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया : जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रषासन् विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा जनपद में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गयी। देवघाट मन्दिर बिधूना स्थित प्रतिष्ठानों पर पेड़ा आपूर्ति कर रहे भगत सिंह चौराहा बिधूना स्थित खाद्य कारोबारकर्ता से खाद्य पदार्थ पेड़ा का नमूना, बिधूना स्थित मैसर्स लक्ष्मी मिष्ठान भण्डार से डोडा बर्फी व पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया। कुल 03 नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। उक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठानों पर पायी गयी कमियों के आधार पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही शासन से प्राप्त फूड सेफटी ऑन व्हील (मोबाइल वैन प्रयोगशाला) का संचालन खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा किया गया। मोबाइन वैन प्रयोगशाला के माध्यम से देवकली मन्दिर औरैया स्थित प्रतिष्ठानों एवं देवघाट मन्दिर बिधूना स्थित प्रतिष्ठानों पर कुल 15 नमूनों की त्वरित जॉच की गयी, जिसमें से 03 नमूनें मानक के विपरीत पाये गये, जिस पर सम्बन्धित को आवश्यक सुधार किये जाने के निर्देश दिये गये। आमजनमानस एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।



