इटावाउत्तर प्रदेशव्हीकल

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर इटावा में ट्रैफिक डायवर्जन, 11 अगस्त की रात तक लागू रहेगी व्यवस्था

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर इटावा में ट्रैफिक डायवर्जन, 11 अगस्त की रात तक लागू रहेगी व्यवस्था

 

भारी वाहनों, रोडवेज बसों और ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बदले गए रूट, इटावा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इटावा पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यह डायवर्जन 8 अगस्त 2026 की रात से 11 अगस्त 2026 (शिवरात्रि) की रात तक प्रभावी रहेगा।

 

पुलिस के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के साथ-साथ शहर क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

 

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

 

फर्रुखाबाद से बसरेहर/फर्रुखाबाद अंडरब्रिज (NH-2) होकर आने वाले भारी वाहनों को थाना किशनी, मैनपुरी से प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे वाहन करहल–सैफई–आईटीआई चौराहा होते हुए जाएंगे।

 

इकदिल से फर्रुखाबाद जाने वाले भारी वाहन आईटीआई चौराहा से सैफई–करहल होकर जाएंगे

 

फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसों के लिए बस स्टैंड–चौधरी पेट्रोल पंप–एसएसपी चौराहा–आईटीआई चौराहा–सैफई हवाई पट्टी–करी पुलिया मार्ग निर्धारित किया गया है।

 

लुहन्ना चौराहा से मध्य प्रदेश जाने वाले भारी वाहन साईं धर्मकांटा–सराय भूपत–NH–बकेवर–चकरनगर होकर जाएंगे। वहीं चकरनगर से इटावा आने वाले भारी वाहनों को NH–बकेवर–इकदिल मार्ग से आने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी बदले गए रूट

 

शहर क्षेत्र में काजी पंप एवं नौरंगाबाद चौराहा से साबितगंज की ओर, राजागंज से बल्देव चौराहा की ओर तथा रामगंज चौराहा से तहसील चौराहा/साबितगंज की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 

चौधरी पेट्रोल पंप तिराहा से गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज होकर भरथना चौराहा जाने वाले वाहनों को ईदगाह चौराहा–रामनगर ओवरब्रिज के रास्ते भेजा जाएगा।

 

यह रहेगा कांवड़ यात्रा का निर्धारित मार्ग

 

कांवड़ यात्रियों के लिए निर्धारित मार्ग श्रंगीरामपुर (फतेहगढ़) → ऊसराहार → करी पुलिया → चौबिया → भरथना चौराहा → गुरु तेग बहादुर ओवरब्रिज → यू-टर्न → साबितगंज → नया शहर → तहसील चौराहा → बल्देव चौराहा → राजागंज → पचराहा → छैराहा → टीटी तिराहा रहेगा। इसके बाद कांवड़ यात्री अपने निर्धारित गंतव्य की ओर जाएंगे।

 

इटावा पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने में आमजन से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button