अपराधउत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद

औरैया साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद

 

करीब 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल CEIR पोर्टल के जरिए किए गए रिकवर, मोबाइल धारकों को सौंपे जा रहे फोन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। जनपद औरैया में साइबर थाना पुलिस ने गुम हुए और गिरे हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।

 

पुलिस के अनुसार, आमजन की ओर से मोबाइल फोन खोने या गिरने की प्राप्त शिकायतों पर लगातार प्रयास करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 101 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया।

 

9 अगस्त 2026 को बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके संबंधित धारकों को प्राप्त कराने की प्रक्रिया की जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित मोबाइल धारकों में खुशी देखने को मिली।

 

मोबाइल खोने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत

 

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप डाउनलोड कर रखें। मोबाइल फोन खो जाने की स्थिति में बिल, IMEI नंबर, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर पहुंचकर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

पुलिस के मुताबिक, CEIR पोर्टल की मदद से खोए या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करने और उसके दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।

 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

 

– निरीक्षक राजीव कुमार, प्रभारी साइबर थाना/साइबर सेल, मय टीम

– उपनिरीक्षक हेमंत चौधरी, साइबर थाना, मय हमराह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button