पूणेमहाराष्ट्रविजनेस

मैनेज्ड वर्क्सपेस प्रोवाइडर टेबलस्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने आईपीओ के लिए सेबी के पास डीआरएचपी दाखिल किया

मैनेज्ड वर्क्सपेस प्रोवाइडर टेबलस्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने आईपीओ के लिए सेबी के पास डीआरएचपी दाखिल किया

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

 

पुणे: बेंगलुरु मुख्यालय वाली मैनेज्ड वर्क्सपेस सॉल्यूशन प्रदाता कंपनी टेबलस्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टेबल स्पेस) ने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है।

डीआरएचपी के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 800 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी करना और 1 रुपये अंकित मूल्य वाले 6,54,75,432 तक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। ओएफएस के तहत निवेशक प्रवर्तक शेयरधारक एजीएस टीएस II होल्डिंग्स पीटीई. लिमिटेड 4,98,34,140 तक इक्विटी शेयर बेच सकता है। इस कंपनी का अंतिम स्वामित्व और नियंत्रण हिलहाउस इन्वेस्टमेंट के फंड के पास है। इसके अलावा करण चोपड़ा 13,11,430 तक और कुणाल मेहरा 1,00,74,740 तक इक्विटी शेयर बेचेंगे। करण चोपड़ा और कुणाल मेहरा को सामूहिक रूप से व्यक्तिगत प्रवर्तक शेयरधारक कहा गया है। कंपनी के प्रवर्तकों में करण चोपड़ा, कुणाल मेहरा, सरिता बनर्जी, केएएम एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और एजीएस टीएस II होल्डिंग्स पीटीई. लिमिटेड शामिल हैं।

ओएफएस के बाकी हिस्से में श्रीनिवास प्रसाद 19,67,140 तक, नरेंद्र कुमार कामराजू 7,23,910 तक, आरएसपी रियल एस्टेट एलएलपी 8,40,162 तक और रामचंद्र वेंकटसुब्बा राव 7,23,910 तक इक्विटी शेयर बेचेंगे। इन्हें सामूहिक रूप से अन्य बिक्री शेयरधारक कहा गया है।

टेबल स्पेस ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), फॉर्च्यून-500 कंपनियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को उनकी जरूरत के मुताबिक एंटरप्राइज-ग्रेड मैनेज्ड वर्क्सपेस सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। कंपनी का एकीकृत ‘सिंगल-चेक’ मॉडल कार्यस्थल के पूरे जीवनचक्र में लीजिंग, डिजाइन, फिट-आउट, संचालन, सुविधा प्रबंधन और अनुपालन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है।

डीआरएचपी में दी गई सीबीआरई रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में स्थापना के बाद से कंपनी भारत की सबसे बड़ी मैनेज्ड वर्क्सपेस संचालक कंपनियों में शामिल हो गई है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी का लीज्ड एरिया 93.3 लाख वर्गफुट था। इसमें से 98.01 फीसदी क्षेत्र ग्रेड-ए संपत्तियों में था। कंपनी आठ टियर-1 शहरों के 33 प्रमुख कार्यालय क्लस्टरों में काम कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, परिपक्व सुविधाओं/केंद्रों में कंपनी की 92.64 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर रही, जो बेंचमार्क किए गए ऑपरेटरों में सबसे अधिक थी।

डीआरएचपी के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का सामान्यीकृत राजस्व 2,477.68 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 56.42 फीसदी अधिक है। इसी अवधि में कंपनी का सामान्यीकृत ईबीआईटीडीए 453.80 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 124.36 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। असाधारण मदों और कर से पहले कंपनी का लाभ 134.71 करोड़ रुपये रहा।

एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, सीएलएसए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व नाम आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड) और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button