दिल्लीयात्रा

दिल्ली में बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक प्रभावित, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी जाम

दिल्ली में बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक प्रभावित, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी जाम

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:नई दिल्ली 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कांवड़ यात्रा के चलते मंगलवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ा।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में कई मार्गों पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। पुलिस की ओर से संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ सामान्य यातायात भी सुचारू रखा जा सके।

वहीं, मौसम विभाग ने 11 से 16 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के साथ पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

बारिश और कांवड़ यात्रा दोनों को देखते हुए लोगों से यात्रा के दौरान मौसम और ट्रैफिक संबंधी अपडेट पर नजर रखने तथा जरूरत के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की जा रही है।

Vishal Samachar | राष्ट्रीय डेस्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button