यात्राउत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में बस को बनाया ‘ट्रेन’, एक साथ बैठाईं 168 सवारियां; 30 बच्चे भी शामिल

उत्तराखंड में बस को बनाया ‘ट्रेन’, एक साथ बैठाईं 168 सवारियां; 30 बच्चे भी शामिल

परिवहन विभाग ने एक ओवरलोड बस को पकड़ा, जिसमें क्षमता से कई गुना अधिक 168 यात्री सवार थे और बिना टैक्स-परमिट के चल रही थी।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रूद्रपुर उत्तराखंड 

रुद्रपुर। ट्रेन के एक कोच में करीब 150 यात्री बैठते हैं, लेकिन उत्तराखंड में तो हद ही पार कर दी गई। यहां रोडवेज बस ने ट्रेन को पीछे छोड़ दिया। यहां एक बस में 168 यात्री बैठा दिए गए। रुद्रपुर में परिवहन विभाग की टीम ने मंगवार रात लालपुर में चेकिंग के दौरान एक बस को ओवरलोड और बिना टैक्स-परमिट के संचालन करते पकड़ा।

परिवहन विभाग ने एक ओवरलोड बस को पकड़ा, जिसमें क्षमता से कई गुना अधिक 168 यात्री सवार थे और बिना टैक्स-परमिट के चल रही थी।

बस बिना टैक्स-परमिट के चल रही थी

परिवहन विभाग ने बस को सीज कर दिया

 

 

बस में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां मिलीं। विभाग ने बस का चालान कर उसे रोडवेज स्टेशन रुद्रपुर में सीज कर दिया। यात्रियों के लिए परिवहन निगम की ओर से वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कराई गई।

 

संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय के निर्देश और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने रात करीब एक बजे लालपुर में बस संख्या एनएल 02B3020 को रोका। परिवहन कर अधिकारी जितेंद्र सिंगवान और प्रभारी सुतैया सचल दल ने बस की जांच की तो उसमें 138 बड़ी सवारियां और 30 बच्चे, यानी कुल 168 यात्री मिले।

केवल 30 स्लीपर और एक सीट के लिए पास

जांच में सामने आया कि बस को केवल 30 स्लीपर और एक सीट के लिए पास किया गया था। इसके बावजूद इसमें क्षमता से कई गुना अधिक यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। बस लखीमपुर खीरी से अंबाला, लुधियाना, खन्ना और जालंधर (पंजाब) जा रही थी।

 

परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग, बिना टैक्स, बिना परमिट सहित अन्य अभियोगों में बस का चालान किया। इसके बाद वाहन को रोडवेज स्टेशन रुद्रपुर में सीज कर दिया गया। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सहायक महाप्रबंधक, परिवहन निगम मधुसूदन मिश्रा के सहयोग से वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कराई गई।

 

कार्रवाई में राजीव तिवारी, परिवहन आरक्षी दिनेश सिंह, परिवहन आरक्षी नंद राम और सचल दल के चालक शामिल रहे

ओवरलोड बसों में यात्रा न करने की अपील

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे ओवरलोड बसों में यात्रा न करें। विभाग का कहना है कि क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर चलने वाली बसें हादसे की स्थिति में गंभीर खतरा बन सकती हैं। ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button