अपराधउत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया में पुलिस मुठभेड़: ₹25 हजार का इनामी गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

औरैया में पुलिस मुठभेड़: ₹25 हजार का इनामी गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार देर रात भीखेपुर-जुआ मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के बाद ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

यह विडियो भी देखें..

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना अजीतमल में दर्ज गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button