
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड का आईपीओ सोमवार, 17 अगस्त 2026 को खुलेगा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा ₹57 से ₹60 प्रति शेयर निर्धारित
इश्यू का न्यूनतम मूल्य इक्विटी शेयर के ₹10 अंकित मूल्य का 5.70 गुना, जबकि अधिकतम मूल्य 6.00 गुना है।
बोली/प्रस्ताव सोमवार, 17 अगस्त 2026 को खुलेगा और बुधवार, 19 अगस्त 2026 को बंद होगा। इन्हें “बोली तिथियां” कहा गया है।
एंकर निवेशकों के लिए बोली/प्रस्ताव अवधि शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को होगी।
निवेशक न्यूनतम 250 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 250 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी।
कंपनी ने डीआरएचपी दाखिल करने से पहले दिसंबर 2025 में निजी प्लेसमेंट के जरिये ₹1,650 करोड़ की प्राथमिक पूंजी जुटाई थी। इसमें 360 वन, एसबीआई लाइफ, राधाकिशन दमानी समेत अन्य निवेशकों ने भाग लिया था।
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी): https://www.jmfl.com/Common/getFile/5906
12 अगस्त 2026: होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड (“कंपनी”) अपने इक्विटी शेयरों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत सोमवार, 17 अगस्त 2026 को बोली/प्रस्ताव शुरू करेगी।
इश्यू का मूल्य दायरा ₹57 से ₹60 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है।
निवेशक न्यूनतम 250 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 250 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी। इसे “न्यूनतम बोली लॉट” कहा गया है।
एंकर निवेशकों के लिए बोली की तारीख शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 होगी। सामान्य बोली/प्रस्ताव सोमवार, 17 अगस्त 2026 को खुलेगा।
यह इश्यू पूरी तरह नए इक्विटी शेयरों का है, जिसकी कुल राशि ₹26,000 मिलियन यानी ₹2,600 करोड़ तक है। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य ₹10 है।
ब्लैकस्टोन के रियल एस्टेट, भारत प्रमुख आशीष मोहता ने कहा, “हमें भारत का पहला इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स-केंद्रित आईपीओ लॉन्च करने की खुशी है। यह ब्लैकस्टोन के लिए देश में 15वां आईपीओ और सातवीं रियल एस्टेट लिस्टिंग भी है। यह भारतीय पूंजी बाजारों में नवाचार को बढ़ावा देने और हमारे निवेशकों के लिए अवसरों का विस्तार करने के हमारे प्रयासों की निरंतरता है। हमें गर्व है कि हमने होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स को भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है, जिसके पास उच्च गुणवत्ता वाली परिसंपत्तियां और प्रतिष्ठित किरायेदार हैं तथा जो आर्थिक विकास के एक महत्वपूर्ण आधार को मजबूत करता है।”
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के सीईओ उर्विश रामभिया ने कहा, “यह आईपीओ होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। महज छह वर्षों में हमने ब्लैकस्टोन के वैश्विक पैमाने, क्षेत्र के गहरे अनुभव और मजबूत परिचालन क्षमताओं के समर्थन से खुद को भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है। इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विनिर्माण और आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। हम भारत की अगली विकास यात्रा के लिए आवश्यक आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं का निर्माण जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।”
कंपनी नए इश्यू से प्राप्त शुद्ध राशि का इस्तेमाल निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए करेगी:



