प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउण्ड रीवा में

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउण्ड रीवा में

शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सुबह 8 बजे से पूर्व होगा ध्वजारोहण 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे जिले में अभूतपूर्व उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिला मुख्यालय, विकासखंडों और ग्रामीण अंचलों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड में होगा। सुबह 9 बजे से ध्वजारोहण का कार्यक्रम शुरू होगा। समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद सुबह 9:25 से 9:55 बजे के बीच मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से देखा और सुना जाएगा। प्रसारण के तुरंत बाद मुख्य अतिथि द्वारा पाँच मिनट का संक्षिप्त लिखित बधाई संदेश भी वाचन किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि जनपद पंचायतों में जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिन नगर परिषदों के मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय पर नहीं हैं वहाँ नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सुबह 8 बजे से पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों में मौसम के अनुकूल सुबह प्रभात फेरियों का आयोजन होगा, वहीं विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान और स्वतंत्रता के महत्व पर केंद्रित वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा भाषण आयोजित होंगे। शिक्षण संस्थाओं से लेकर जिला और संभाग स्तर तक राष्ट्रीय एकता के समूह गान और स्वतंत्रता दौड़ का विशेष आयोजन किया जाएगा। समारोहों के दौरान बजने वाले लाउडस्पीकरों से केवल देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ही प्रसारित किए जाएंगे। इस राष्ट्रीय पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए वन विभाग के सक्रिय सहयोग से व्यापक स्तर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाए

गा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button