शासकीय और राष्ट्रीय महत्व के भवनों में की जाएगी रोशनी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे जिले में अभूतपूर्व उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम एसएएफ ग्राउण्ड रीवा में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। आजादी के पर्व पर 14 और 15 अगस्त की रात सभी प्रमुख कार्यालयों, ऐतिहासिक, प्रशासनिक और राष्ट्रीय महत्व के भवनों में बहुरंगी रोशनी की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही यह भवन बहुरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यालयों में रोशनी की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं
।


