प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्‍य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित अपर कलेक्टर पीके पांडेय ने ली परेड की सलामी

स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्‍य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित अपर कलेक्टर पीके पांडेय ने ली परेड की सलामी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . स्‍वतंत्रता दिवस 15 अगस्‍त को कलेक्ट्रेट ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्‍य समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर संजय कुमार जैन ध्‍वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्‍वतंत्रता दिवस को आयोजित होने वाले परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट ग्राउंड में किया गया। इस रिहर्सल में अपर कलेक्टर पीके पांडेय ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ख़ासतौर पर मौजूद रहे। सशस्त्र बल ने हर्ष फायर किया। उसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी स्‍काउट एवं गाइड के दलों ने परेड कर अतिथि को सलामी दी। अधिकारियों ने परेड के बाद दल प्रमुखों का परिचय प्राप्‍त किया। इस दौरान देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन कर रिहर्सल किया गया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र,एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम,तहसीलदार मऊगंज सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button