उप मुख्यमंत्री 14 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 14 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे हिनौती गौधाम में आयोजित प्राकृतिक खेती पर आधारित किसान संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे हिनौती गौधाम से प्रस्थान कर 11.30 बजे रीवा पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे से नवीन न्यायालय भवन में आयोजित जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे
।



